राष्ट्रीय
उड़ान से ठीक पहले बोर्डिंग गेट पर पायलट हुआ बेहोश, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

नागपुर, एएनआई। नागपुर से 17 अगस्त (गुरुवार) को एक दुखद घटना की खबर सामने आई। महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर पुणे के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का एक पायलट बोर्डिंग गेट पर बेहोश हो गया। पायलट को तुरंत KIMS-किंग्सवे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।




