उत्तराखण्डदेहरादून

विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर लगी मुहर, खिलाड़ियों में खुशी की लहर

रुड़की। रुड़की के नेहरू स्टेडियम का कायाकल्प होने जा रहा है। बड़े स्टेडियम की तर्ज पर अब यहां सभी सुविधाएं मिलेगी। 2.28 करोड़ रुपये के बजट से नेहरू स्टेडियम में विकास कार्य होंगे। शासन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसी माह इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। नगर विधायक प्रदीप बत्रा के प्रयास से यह संभव हो पाया है।


शहर का एकमात्र खेल मैदान नेहरू स्टेडियम अब तमाम सुविधाओं से लैस होगा। नेहरू स्टेडियम में चारों ओर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा धूप-बारिश से बचाव को शेड लगेगी। वहीं मैदान को समतल कराया जाएगा। उस पर घास उगाई जाएगी। रात्रि मैच हो सकें। इसके लिए हाइमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम बनाए जाएंगे। वॉशरूम आदि भी बनाए जाएंगे। वहीं, नेहरू स्टेडियम का एक बड़ा प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा। साथ ही चारदीवारी पर रंगाई पुताई होगी। जो चारदीवारी खराब हो चुकी है। उसे दोबारा बनाया जाएगा। मैदान के भीतर दीवारों पर थ्री-डी पेंटिंग भी होगी।
::::
नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प को लेकर शासन ने मंजूरी दे दी है। 2.28 करोड़ से स्टेडियम में विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। जिससे खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं मिलेंगी। वहीं खेल प्रतियोगिताओं को देखने के लिए दर्शकों के बैठने के लिए भी अच्छी सुविधाएं होगी। मेरे द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाई है। प्रदीप बत्रा, नगर विधायक रुड़की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button