उत्तराखण्ड

मनमोहन कंडवाल छठवीं बार बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव में मनमोहन कंडवाल छठवीं बार अध्यक्ष चुने गए। जबकि सचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा (चीनी) विजयी रहे। सोमवार देर रात आए परिणाम के बाद कचहरी परिसर ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंज उठा।
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे शुरू हुआ और शाम 4.30 बजे तक चला। इस दौरान 2947 अधिवक्ताओं में से 2108 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशी के साथ ही उनके समर्थक मुख्य गेट पर डटे रहे। इस दौरान जो भी वोट डालने जाता वे अपने प्रत्याशी का कार्ड दिखाते हुए वोट मांगते रहे।  मतदान पूरा होने के बाद शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई। जैसे-जैसे वोटों की गिनती बढ़ रही थी, समर्थकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा था। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग ने अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल और सचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा के नाम की घोषणा की।  अध्यक्ष पद पर जहां मनमोहन कंडवाल को 1285 वोट मिले, वहीं राजीव शर्मा उर्फ बंटू को 637 वोटों से संतोष करना पड़ा। जबकि रजिया बेग को 168 वोट मिले। सचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा को 895, अनिल पंडित को 391, प्रकाश टी. पाल को 501 व भानू प्रताप सिसौदिया को 73 एवं अजय बिष्ट को 233 वोट मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button