उत्तराखण्डदेहरादून

केएमसीएमएस ट्रस्ट ने मृत्युंजय श्रीवास्तव को उत्तराखंड का उपाध्यक्ष किया नियुक्त

रुड़की, जन केसरी। केएमसीएमएस ट्रस्ट की सामाजिक एवं कल्याण सेवाओं (वेलफेयरप्लस) के लिए  मृत्युंजय श्रीवास्तव को उत्तराखंड राज्य का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कास्य महासभा चित्रगुप्त महाराज सेवा ट्रस्ट के संस्थापक न्यासियों ने उनके सामाजिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कायस्थ समाज के प्रति लंबे समय से किए जा रहे योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।उपाध्यक्ष के रूप में मृत्युंजय श्रीवास्तव वेलफेयरप्लस की गतिविधियों को दिशा देने, सामाजिक और कल्याणकारी योजनाओं की योजना बनाने व उन्हें जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही वे सरकारी संस्थाओं, सामाजिक मंचों और समुदाय के बीच ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा वेलफेयरप्लस की महिला इकाई को भी मजबूत करने का कार्य करेंगे।उनकी जिम्मेदारियों में ट्रस्ट की सभी गतिविधियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना, अधिक से अधिक लोगों को वेलफेयरप्लस से जोड़ना, सदस्यता अभियान चलाना, फंड जुटाना और स्वयंसेवकों को प्रेरित करना शामिल रहेगा।

यह नियुक्ति दो वर्षों के लिए की गई है, जो ट्रस्ट के नियमों के अनुसार 31 मार्च 2028 तक मान्य रहेगी। ट्रस्ट को विश्वास है कि मृत्युंजय के नेतृत्व में वेलफेयरप्लस उत्तराखंड सहित अन्य क्षेत्रों में समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button