उत्तराखण्डदेहरादून

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने लंढौरा क्षेत्रवासियों को दी पांच बड़ी सौगात, पढ़े पूरी खबर

क्षेत्रवासियों ने विधायक उमेश कुमार का जताया आभार

 

रुड़की, जन केसरी। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द पीएमश्री राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय लंढौरा का उच्चीकरण हो जाएगा। खानपुर विधायक उमेश कुमार के प्रस्ताव को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। इधर, नगर पंचायत लंढौरा ने भी अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है।

Oplus_16908288

विधायक उमेश कुमार के इस प्रस्ताव को मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी द्वारा माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द विभाग से उच्चीकरण से संबंधित हरी झंडी मिल जाएगी। इधर, विधायक उमेश कुमार ने कहा कि लंढोरा नगर पंचायत क्षेत्र को पांच बड़ी सौगात देने की उनकी तरफ से तैयारी चल रही है। जिसमें चौकी से थाने बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। फाइल शासन को भेजा गया। हाई स्कूल के उच्चीकरण का प्रस्ताव प्रशासन से मंजूर के बाद सरकार को भेजा गया है। कहा कि बहुत जल्द हरी झंडी मिलने वाली है। इसके अलावा मदरसे के ऊपर से जा रही हाई टेंशन तारों को अंडरग्राउंड करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के अंतर्गत नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंढौरा के संचालन के लिए मानव संसाधन उपलब्ध कराये जाने की मांग की गई है। इसके अलावा क्षेत्र में रजत जयंती पार्क बनाये जाने के लिए एक करोड़ की स्वीकृत कराई गई है। जिसमें से 20 लाख की किश्त जारी भी हो गई है। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में और तेजी से चौमुखी विकास देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button