देहरादून

अच्छी पहल: केवी अपर कैंप में पुस्कोपहार कार्यक्रम शुरू

देहरादून। केंद्रीय विद्यालय संगठन न केवल पठन पाठन बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी अग्रिम भूमिका निभाता रहा है। एनसीईआरटी पुस्तकों की भारी कमी तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते स्कूल में मंगलवार से नई पहल के रूप में पुस्तकोपहार कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसके तहत बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों की पुरानी पुस्तकें विद्यालय को उपहार स्वरूप दान की। वहीं इसके बदले अगली कक्षा की पुस्तकें भी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनुराधा सिंह ने किया। विद्यालय के प्राचार्य एके पाठक ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए हमें वन एवं पर्यावरण बचाने के लिए सतत प्रयासरत रहना है। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस दौरान मुख्य अध्यापक महेश चंद्र जोशी,रंजना कंनोजिया, करमबीर सिंह, निशा, स्वीटी, सुमन अनीता आदि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button