उत्तराखण्डमनोरंजन

फ़िल्म अभिनेता बिजेंद्र पाल ने दरगाह में चढ़ाई चादर

कलियर। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ब्रिजेन्द्र काला उर्फ बिज्जू इन दिनों हॉलीवुड की फीचर फिल्म “शेष” की शूटिंग के सिलसिले में पिछले चार दिनों से रुड़की में प्रवास पर हैं। शूटिंग की व्यस्तताओं के बीच गुरुवार को उन्होंने समय निकालकर विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में हाजिरी पेश की। गैलेक्सी इवेंट्स के फाउंडर एवं मशहूर इवेंट प्लानर कुंवर शाहिद के साथ वह दरगाह पहुंचे। उन्होंने अकीदत के फूल और चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। दरगाह परिसर में मौजूद खादिम मुनव्वर अली साबरी ने उन्हें दस्तारबंदी कर सम्मानित किया। रूहानी माहौल में अभिनेता ने मुल्क-ए-हिंदुस्तान में अमन, खुशहाली और तरक्की की कामना की। ब्रिजेन्द्र काला ने बताया कि वह हॉलीवुड की फीचर फिल्म “शेष” की शूटिंग के लिए रुड़की आए हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर हाल ही में खुले एक रिसोर्ट सहित रुड़की शहर के विभिन्न लोकेशनों पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाने के बाद उनका दिन मुकम्मल हो गया और उन्हें दिली सुकून हासिल हुआ। फिल्म के निर्देशक रवि वर्मा, जो अटलांटा (अमेरिका) से हैं, इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए विशेष रूप से उत्तराखंड के रुड़की शहर पहुंचे हैं। इस मौके पर खादिम मुनव्वर अली साबरी के साथ-साथ प्रवेज़ आलम, शाहनवाज कुरैशी, सुहैल खान, हैदर उर्फ़ आसिफ अली, बिलाल खान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button