उत्तराखण्डराजनीति

विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में बिजली कटौती को बन्द कर सुचारू सप्लाई कराना सुनिश्चित करें। स्मार्ट मीटर योजना तत्काल बंद कराई जाए। रुड़की-हरिद्वार को जोड़ने वाले सोलानी नदी के पुल का तत्काल प्रभाव से निर्माण कराया जाए। सोलानी नदी के रपटे निर्माण की जंच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। कहा कि रुड़की में पेयजल का गंभीर संकट को तत्काल बहाल की जाए। पुलिस विभाग से सम्बन्धित सीपीयू द्वारा स्थानीय नागरिकों का उत्पीड़न बन्द किया जाए। नशे के कारोबार को तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाना चाहिए। किसानो के धान की खरीद के लिए उचित व्यवस्था की जाए। नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों में टूटी हुई सडकों का निर्माण तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए। नगर एंव आस पास के क्षेत्रो में एचआरडीए विभाग द्वारा घर निर्माण के लिए जो दिक्कतें एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा है उस पर तत्काल लगाम लगाई जाए। कहा कि यदि 27 सितंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो जिला कांग्रेस कमेटी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिजवान अहमद, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट गोपाल नारसन, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, सेवादल अध्यक्ष सुशील कश्यप, सुधीर चौधरी, मोहित त्यागी, महिला कांग्रेस नेत्री यासमीन खान, प्रधान गांधी, राजू कुमार, विकास त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button