उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के इस शहर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

पिथौरागढ़।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्यालय में स्थापित 100 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए उन्होंने शहीदों और वीरों को नमन किया। शनिवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर पहुंचे।

उन्होंने यहां स्थापित 100 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व सीमांत जनपद देवों और वीरों की भूमि है। यहां के वीर सैनिकों की गौरव गाथा हमेशा गाई जाएगी। वीर सैनिकों की बदौलत हम अपने गांव-शहर में सुरक्षित हैं। स्वतंत्रता के नायकों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज हम आजाद भारत की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। वीर सैनिकों को हमेशा याद किया जाएगा। धामी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन व शान है। यहां स्थापित राष्ट्रीय ध्वज सीमांत के युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का काम करेगा। इस दौरान उन्हें पुलिस जवानों ने सलामी दी। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव हड़खोला को रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button