बेबीमून पर रवाना हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर?
नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन शुरू कर दिया है। हाल ही में दोनों एक साथ नजर आए थे। ‘ब्रह्मास्त्र’ सॉन्ग के प्रिव्यू लॉन्च के ठीक एक दिन बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर साथ नजर आए। दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में वैकेशन पर रवाना हो गए हैं?आलिया भट्ट ने जहां व्हाइट कलर की स्वेटशर्ट और ब्लैक लोअर पहन रखी थी वहीं रणबीर कपूर ब्लैक ट्रैक पैंट्स में थे। पापाराजी ने रणबीर और आलिया की तस्वीरें क्लिक कीं और सोशल मीडिया पर साथ में दोनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग कयास लगा रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट में साथ में कहां गए हैं?
बेबीमून पर जा रहे हैं रणबीर कपूर-आलिया?
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘बेबीमून?’ एक अन्य शख्स ने कमेंट किया- क्या वो बेबीमून पर जा रहे हैं? एक यूजर ने कमेंट किया- शुक्र है कि आखिरकार दोनों साथ में छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। इस तरह के ढेरों कमेंट यूजर्स ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वीडियोज पर किए हैं। बता दें कि प्रेग्नेंसी के बाद से शनिवार को आलिया-रणबीर पहली बार साथ में नजर आए थे। दोनों अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘देवा देवा’ की लॉन्चिंग पर पहुंचे थे। तीन पार्ट्स में बन रही ये फिल्म साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिनी जा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साथ में ये पहली फिल्म होगी। इसमें अमिताभ बच्चन और नागार्जुन समेत अन्य कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।