मनोरंजन

यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप ने नामी इंडियन म्यूजिक कंपनी देसी मेलोडीज से की ग्लोबल भागेदारी की घोषणा

चंडीगढ़: यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया (UMI) के उपक्रम यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप (UMG), जो दुनिया की संगीत और मनोरंजन में नंबर वन कंपनी है, ने नामी म्यूजिक कंपनी देसी मेलोडीज के साथ ग्लोबल भागेदारी करने की घोषणा की है। यूनिवर्सल म्यूजिक कंपनी के साथ बहुवर्षीय समझौते के मुताबिक कंपनी देसी मेलोडीज के गीत संगीत के विश्वव्यापी वितरण और प्रसारण की अधिकारी होगी।
देसी मेलोडीज कंपनी उत्तर भारत के जाने-माने गीतकार व गायक जानी और फिल्म निर्माता व निर्देशक अरविंद खैरा ने मोहाली में शुरू की थी, जो अब भारतीय संगीत व मनोरंजन की दुनिया में अपना वर्चस्व स्थापित कर चुकी है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दुनियाभर में इस कंपनी का सिक्का माना जाता है। समझौते के मुताबिक यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के पास देसी मेलोडीज की ओर से जारी किए गए नए व पुराने ऑडियो और कैटलॉग वितरित और प्रसारित  करने के विश्वव्यापी विशेष अधिकार होंगे। UMI देसी मेलोडीज के साथ मिलकर भविष्य में एक साथ काम करेंगे।
साझेदारी की घोषणा करते हुए श्री देवराज सान्याल, एमडी और सीईओ यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया और दक्षिण एशिया ने कहा,  “भारत में संगीत तेजी से विकसित हो रहा है और अब यह एक रोमांचक समय है कि कलाकार, उनका स्तर, इनोवेटर और उद्यमी इस बदलते परिदृश्य के अनुकूल कैसे हो सकते हैं। यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया म्यूजिक की दुनिया में एक मजबूत और ठोस इरादे के आधार वाली कंपनी है, जो दुनियार भर के संगीत के दीवानों तक अपनी पहुंच रखती है और नए कलाकारों को भी मौका देने के लिए वचनबद्ध है।  देसी मेलोडीज के साथ करार करके हम उत्साहित हैं, क्योंकि इस कंपनी ने सफलता की कई सीढिय़ां पार की हैं।“
देसी मेलोडीज के मैनेजिंग डायरेक्टर जानी ने बताया, देसी मेलोडीज में महान संगीत, महान गीत और महान कलाकारों का निर्माण होता है। उसी भावना के साथ, हमने यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ पंजाबी संगीत को देशव्यापी और विश्वव्यापी निखार प्रदान करने के लिए समझौता किया है। पंजाबी संगीत और इसकी संस्कृति का एक विशाल दायरा है, जिसके चलते पंजाबी संगीत तेजी से उभरा है, जिसके चाहवान देश और दुनिया में हैं। युवा खास तौर पर बॉलीवुड में पंजाबी संगीत के लिए सिरमौर हैं। जानी ने कहा, उन्हें विश्वास है कि इस समझौते से संगीत की दुनिया में नये आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने बताया कि लोकप्रिय संगीतकार और गायक बी प्राक के साथ देसी मेलोडीज़ ने कई घरेलू हिट सिंगल ट्रैक जारी किए है, जिनमें ‘फिल्हाल’, ’कोका’, ’कुछ भी हो जाए’ और ’तोड़दा-ए-दिल’ के अलावा इन्होंने मिल कर फिल्म साउंड ट्रैक सहित कई हिट रिकॉर्ड और प्रोजेक्ट बनाए हैं; ‘पछताओगे’,  जिनके लिए,  तेरी मिट्टी’, मन भरिया, क्या बात ऐ’, ’नांह ’, लारे‘, डांस लाइक’ और ‘मस्तानी’ ने संगीत की दुनिया में धूम मचाई।
देसी मेलोडीज़ अपनी दूरगामी सोच के लिए प्रसिद्ध है, जिसने बॉलीवुड को अभिनय और संगीत में जौहर दिखाने वाले कई कलाकार दिए हैं और अपनी प्रतिभा के बल पर यू टयूब पर उनके आधिकारिक चैनल पर 5.54 मिलियन सबसक्राईबर्स हैं और 1.6 बिलियन  लोग इनके गीतों के दीवाने हैं।
देसी मेलोडीज को प्रख्यात वकील प्रियंका खिमानी ने इस सबंध में सलाह दी थी।
UMI भारत के नॉन-फिल्म संगीत बाजार में अग्रणी है |
हाल ही के वर्षों में, भारत में क्षेत्रीय भाषा के संगीत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें स्मार्ट फोन का बहुत योगदान है। यहां तक कि हाई स्पीड इंटरनैट के आने से तो संगीत  का दायरा और भी व्यापक हो गया है।  यहां तक कि 17.5 मिलियन पंजाबी जो, अमेरिका, यू.के., कनाडा और ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण एशिया व भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में बसे हैं, में संगीत के चाहने वालों की आपार संख्या है। यह समझौता भारत में तेजी से बढ़ रहे नॉन फिल्म संगीत बाजार को और बढ़ाने के लिए मजबूती प्रदान करेगा।  पिछले तीन वर्षों में UMI ने घरेलू भारतीय नॉन फिल्म संगीत और कलाकार विकास में एक और नया आयाम स्थापित किया और  वायरल  ओरिजिनल, मास अपील इंडिया, के जरिए घरेलू भारतीय संगीत के विकास का नेतृत्व किया है।
यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया और साउथ एशिया के सीओओ विनीत ठक्कर ने कहा, “पंजाबी संगीत में लगातार हिट गाने देने के लिए रिकॉर्ड  स्थापित करने वाली कंपनी देसी मेलोडीज के साथ समझौता सोने पर सुहागा साबित होगा।  इस समझौते से वायरल ओरिजिनल, मास अपील इंडिया के साथ मिल कर संगीत की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।“
जनवरी 2018 में UMI ने वायरल ओरिजिनल की थी लॉन्च

 

जनवरी 2018 में UMI ने वायरल ओरिजिनल लॉन्च की थी, जो भारत का पहला नॉन -फिल्म प्रोजैक्ट था, जिसमें 20 कलाकारों के रोस्टर से 50 से अधिक सिंगल ट्रैक रिलीज किए गए थे। इनमें मिथुन, विशाल मिश्रा, अर्जुन कानूनगो; अकूल टंडन, सुकिृती और प्राकृति कक्कड़, लीसा मिश्रा और  तनिष्क बागची, ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह एक ऐसा प्लेटफार्म साबित हुआ, जिसमें UMI के कलाकारों ने बॉलीवुड के बाहर भी पारंपरिक तरीके से अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन किया। नवंबर 2019 में वायरल ओरिजिनल सिंगल ’ इंतजार ’ मिथुन क्रिएशन अरिजीत सिंह और असीस  कौर ने पहली बार गैर नॉन फिल्मी पेशकारी कर  नैशनल  एयरचेक टी 20 रेडियो एयरप्ले चार्ट पर तीन सप्ताह का रिकार्ड बनाया। वायरल ओरिजिनल और UMI ने बाद में  ब्राडकास्ट पार्टनर रेड एफएम से हाथ मिलाया और रिक्की सिंह का वायरल काउंटडाउन, करैक्टर पर आधारित पहला गैर फिल्मी लैबल भारत के 40 शहरों में बखूबी से चला रहा है, जो पूरी तरह नॉन फिल्मी है और प्राईम टाईम पर नॉन -फिल्मी संगीत को समर्पित साप्ताहिक कार्यक्रम है। इसके अलावा UMI ने वायरल टॉप 20 प्लेलिस्ट को सभी डिजीटल ने पूरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर श्रोताओं और दर्शकों की पसंद और प्राथमिकताओं के मुताबिक लॉंच किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button