मनोरंजन

देवभूमि में 17 को दिखाई देगी ’देवी’

देहरादून। जन केसरी
अपने मधूर गीतों पर सबको डांस कराने को मजबूर कर देनी वाली देवी इस बार उत्तराखंड में पधार रही हैं। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन भोजपुरी की प्रख्यात गायिका ’देवी’ देवभूमि आ रही हैं। छोटी सी उम्र में अईले मोरे राजा, लेकर ढोल बाजा…….पायलीया बाजे छमा छम रे, गीत के बाद देवी फेसम हुई।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई है। बिहारी महासभा की ओर से आयोजित विश्वकर्मा पूजा में 17 सितंबर की सांस्कृतिक संध्या में जलवा बिखरने भोजपुरी की स्टार गायिका देवी आ रही है। महासभा के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि हिंदु नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देवी के अलावा अन्य कई बड़े कलाकार भी उत्तर प्रदेश और बिहार से आ रहे हैं। सचिव चंदन झा ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा खेल मंत्री अरविंद पांडेय को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button