उत्तराखण्डराजनीति

भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने गंग नहर में डूबने की घटनाओं पर रोक लगाने की कि मांग, जेएम को सौंपा ज्ञापन

रुड़की, जन केसरी। शहर के बीच से बहने वाली गंग नहर में आए दिन होने वाली डूबने की दुखद घटनाओं को रोकने और जनसुरक्षा पुख्ता करने के लिए गुरुवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नहर के किनारे सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। पिछले सप्ताह आईआईटी के छात्र की डूबने की घटना का भी जिक्र किया गया।

भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि ​नहर के संवेदनशील और खतरनाक घाटों पर दोनों किनारों पर मजबूत सुरक्षा रस्सियाँ या स्टील वायर लगाए जाने चाहिए। इससे यदि कोई व्यक्ति दुर्घटनावश पानी में गिरता है, तो वह तार का सहारा लेकर खुद को बचा सके। इसके अलावा, गहरे पानी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने की भी मांग की गई है। ​तकनीकी और आधुनिक संसाधनों पर जोर ​कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ​निश्चित दूरी पर लाइफबॉय और जीवनरक्षक उपकरण रखे जाएं। ​निगरानी के लिए उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो। ​खतरनाक किनारों पर रेलिंग या बैरिकेडिंग का निर्माण किया जाए। ​आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की मदद से सुरक्षा के आधुनिक और तकनीकी उपाय विकसित किए जाएं। ​

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरजेंद्र सिंह रिंकू, आशीष अरोड़ा, आदित्य शर्मा और विभोर खन्ना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button