भाजपा नेता चैरब जैन द्वारा आसफ नगर में 10वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
शिविर में आए काफी संख्या ने लोगों ने उठाया इसका लाभ

जन केसरी, संवाददाता। रुड़की विधानसभा क्षेत्र के आसफ नगर में गुरुवार कोफोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन द्वारा 10वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्त्री रोग, दंत रोग और नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने लोगों की मुफ्त जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए।

शिविर में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और इस पहल की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के जनसेवा कार्य समाज के लिए बेहद आवश्यक हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती है।बताया गया कि इससे पहले आयोजित नौ स्वास्थ्य शिविरों में करीब साढ़े आठ हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इस अवसर पर चैरब जैन ने कहा कि उनका लक्ष्य रुड़की विधानसभा के सभी वार्डों में ऐसे शिविर लगाना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।




