राष्ट्रीय

इस आकार में से ले जा रहे थे 25 लाख का सोना, यात्री गिरफ्तार

मुंबई । एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एयरपोर्ट पर बड़ी मात्रा में सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह कि यात्री ने बड़ी चतुराई से इस सोने को खोखले बेलनाकार रूप दिया हुआ था। सोने का वजन 860 ग्राम है जिसकी कुल कीम 25,37,000 रूपये बताई जा रही है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने दो हाई प्रोफाइल महिला सोना तस्करों को गिरफ्तार किया था। भारतीय मूल की दोनों  महिलाएं बड़ी  ही चालाकी से सोने के तस्करी का काम किया करती थी। जब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया तो इनके पास से 1 करोड़ 20 लाख तक का सोना मिला। कस्टम के अधिकारियों ने जब इन्हें गिरफ्तार किया था तो इन महिलाओं ने अपने अंडरगारमेंट में ये सोना छुपाकर रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button